Greater Noida में ट्रेड शो का उद्घाटन, अमित शाह बोले - योगी सरकार ने गुंडागर्दी खत्म कर निवेश का माहौल बनाया

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने UP International Trade Show 2026 का उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने निवेश के लिए कानून व्यवस्था और औद्योगिक नीति को अहम बताया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश में आए बदलाव के बहाने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब उत्तर प्रदेश सरकार को निवेश का कार्यक्रम राज्य से बाहर करना पड़ा था। तब अधिकारी कहते थे कि कानून-व्यवस्था की हालत ऐसी है कि निवेशक यहां आने को तैयार नहीं हैं। आज तस्वीर बदल चुकी है। वही उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र बन रहा है और देश के विकास के इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है।

Amit Shah Greater Noida Trade Show

अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 2026 का उद्घाटन किया

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जमीन पहले भी थी, 24 करोड़ से अधिक की आबादी और मेहनती कारीगर भी थे। कमी उद्योगों के लिए अच्छे माहौल की थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो माफिया के खिलाफ कार्रवाई हुई और कानून-व्यवस्था बदल गई। इसी का नतीजा है कि आज निवेशक उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव इतना बड़ा है कि उत्तर प्रदेश अब एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

End of Feed