यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसर इधर से उधर, 14 जिलों को मिले नए DM

उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 34 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। इस तबादले में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली। यहां शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और शासन स्तर के विशेष सचिव शामिल हैं। तबादला सूची के मुताबिक, मुरादाबाद और कानपुर समेत 14 जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

IAS Transfer

उत्तर प्रदेश में चली तबादला एक्सप्रेस

जारी सूची के मुताबिक, हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं राहुल पांडेय, विशेष सचिव राज्य कर, को हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

End of Feed