हापुड़ में पानी समझकर युवती ने पी लिया तेजाब, जब लगी तड़पने तब अस्पताल लेकर भागे परिजन

Hapur News: हापुड़ में एक अजीब ही मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने पानी समझकर तेजाब पी लिया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा दुकान पर खरीदारी करने गई एक युवती ने पानी समझकर बोतल से जैसे ही दो घूंट पिए, उसकी हालत गंभीर हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उस बोतल में पानी की जगह सफेद रंग का तेजाब था। युवती को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

End of Feed