यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर; कई IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में लखनऊ और प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति समेत कई अहम पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

Uttar Pradesh IPS Transfers 2026: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों (Police Commissioners) समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र के. सेंगर को अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) नियुक्त किया गया है जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Uttar Pradesh IPS Transfers 2026

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर (प्रतीकात्मक फोटो)


प्रयागराज के पुलिस आयुक्त का हुआ तबादला

बयान में बताया गया कि प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार का तबादला मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (पीटीएस) पद पर किया गया है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, आनंद एस. कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव (गृह) बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (गोरखपुर जोन) अशोक जैन को महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) नियुक्त किया गया जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है।

End of Feed