अयोध्या और प्रयागराज में विकसित होगा स्टेट गेस्ट हाउस, हाई क्लास होंगी सुविधाएं; यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या और प्रयागराज में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, देश-विदेश के वीआईपी और महत्वपूर्ण अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सुविधा से भरपूर स्टेट गेस्ट हाउस का विकास करने की तैयारी कर रही है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या और प्रयागराज में राज्य सरकार अतिथि गृहों (गेस्ट हाउस) का विकास करने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं आदि से संबंधित अन्य चीजों का अवलोकन किया। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक भी की। इस बैठक में राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों भी शामिल थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर स्थापना के बाद अयोध्या में देश-विदेश के कई वीआई और महत्वपूर्ण अतिथियों का आगमन हो रहा है। उन्हें ध्यान में रखते हुए अयोध्या में गेस्ट हाउस का विकास किया जाएगा।

UP Government to develop state guest houses in Ayodhya and Prayagraj

अयोध्या और प्रयागराज में बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस

अयोध्या में बनेगा स्पेशल गेस्ट हाउस

अयोध्या में प्रस्तावित अतिथि गृह के संबंध में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पर्यटन विभाग की भूमि अतिथि गृह के लिए उपयुक्त होगी। यहां करीब साढ़े तीन एकड़ के क्षेत्र में अतिथि गृह यानी गेस्ट हाउस का विकास किया जा सकता है। भवन की वास्तुकला में वैष्णव परंपरा की झलक होनी चाहिए और अधिकारियों को ये भी ध्यान में रखने के लिए कहा कि भवन की ऊंचाई किसी भी दशा में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

End of Feed