पहले से और भी खूबसूरत होने वाला है पीलीभीत टाइगर रिजर्व, योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, जानें

Tiger Reserve Pilibhit: पीलीभीत टाइगर रिजर्व को और खूबसूरत बनाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक नया स्थान विकसित किया गया है। इस स्थान पर रात्रि में ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।

Tiger Reserve Pilibhit: उत्तर प्रदेश में स्थित चूका एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। लोग इस बीच पर दिन प्रतिदिन घूमने आते हैं। उत्तर प्रदेश को एक अच्छा पर्यटन स्थान बनाने के लिए और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई विकास योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए एक नए पर्यटन स्थल को विकसित किया गया है। इस पर्यटन स्थल को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विकसित किया गया है।

UP Government Developed another Tourist Spot in Pilibhit Tiger Reserve

टाइगर रिजर्व बनेगा और खूबसूरत

बता दें की पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस स्थान को रात्रि में रुकने और विश्राम करने की सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। इस स्थान का विकास बच्चों से लेकर बड़ो, सभी को ध्यान में रखते हुए हुआ है। यहां आपको आकर्षक कोटेज, झूले और कई अन्य चीजों का लुत्फ उठाने को मिलेगा। साथ ही सप्त सरोवर का नजारा भी मिलेगी।

End of Feed