UP News: योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब फसलें नहीं होंगी खराब, 24 गांवों को मिलेगा ये लाभ, जानें क्या है योजना

UP News: उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के किनारे रहने वाले किसानों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार ने पंप कैनाल निर्माण के लिए स्वीकृति देकर 24 गावों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया है। इससे 24 गावों के रहने वाले किसानों की हजारों एकड़ों की फसले अब जलमग्न हो गई है।

UP News: उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के किनारे रहने वाले तराई क्षेत्र के किसानों के लिए यूपी सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। यूपी सरकार ने किसानों के लिए पंप कैनाल बनाने की योजना को स्वीकृति दे दी है। इससे सरयू नदी किनारे रह रहे किसानों की फसलें अब जलमग्न नहीं होंगी। इससे फसल खराब नहीं होंगी। बता दें कि यूपी सरकार के इस फैसले से एक या दो नहीं कई गांवों को लाभ होगा।

UP News

तराई किसानों को यूपी सरकार की बड़ी सौगात

कई गांवों को होगा लाभ

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, योगी सरकार ने ग्राम संड़री नैपुरा के करीब बनने वाले 16.91 करोड़ रुपये के पंप कैनाल को स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति के साथ सरकार ने इसके लिए धन का आवंटन भी कर दिया है। इससे एक या दो नहीं बल्कि पूरे 24 गांवों को इसका लाभ होगा। इन गांवों में बसने वाले किसानों की 60 हजार एकड़ से अधिक फसलें अब जलमग्न नहीं होगी। जिससे किसानों की फसलों को भी नुकसान नहीं होगा। बताया जा रहा है कि करीब 25 सालों से डेढ़ लाख से अधिक किसान पंप कैनाल की मांग कर रहे थे। उनकी इन मांगों और समस्याओं को सुनते हुए आखिरकार यूपी सरकार ने स्वीकृति दे दी है।

End of Feed