'अगले साल छुट्टियों की भरमार', होली पर चार और दिवाली पर तीन छुट्टियां कंफर्म; आ गया UP का हॉलिडे कैलेंडर

UP Government Holidays 2027 : उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2027 के लिए छुट्टी कैलेंडर जारी करते हुए इसमें 26 सार्वजनिक और 27 निर्बंधित अवकाश घोषित किया है। मकर संक्रांति, रविदास जयंती और वाल्मीकि जयंती पर भी सार्वजनिक छुट्टी मिलेगी।

UP Government Holidays 2027 : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों के लिए अगले साल की छुट्टियों का इंतजाम हो गया है। योगी सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर में कुल 26 सार्वजनिक अवकाश और 27 निर्बंधित अवकाश (Restricted Leave) घोषित किए गए हैं। इस बार मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती को भी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले ये तीनों पर्व निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में आते थे।

Holidays in UP 2027

उत्तर प्रदेश अवकाश सूची (फोटो-AI)

सरकार के नए कैलेंडर के मुताबिक, साल 2027 में होली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, दीपावली पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों से कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

End of Feed