अखिलेश यादव ने अयोध्या से भरोसेमंद पवन पांडे के नाम का किया ऐलान, सपा नेता ने बता दी असल सच्चाई

UP Assembly Elections 2027: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में अयोध्या सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या से पवन पांडे जीतने जा रहे हैं।

UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक ऐलान कर दिया। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि अयोध्या से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा।

Pawan Pandey

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पार्टी के अयोध्या प्रत्याशी पवन पांडे (फोटो साभार: @pawanpandeysp)

अखिलेश यादव ने सपा नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान इशारों-इशारों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अयोध्या से पवन पांडे के नाम का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पवन पांडे अयोध्या सीट से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

End of Feed