UP में चुनाव से पहले NDA में टकराव! ओमप्रकाश राजभर की पार्टी और LJP आमने-सामने

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सुभासपा और LJP के बीच टकराव बढ़ गया है। सुभासपा ने BJP को अल्टीमेटम दिया, जबकि LJP ने पलटवार किया।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले NDA खेमे से घमासान शुरू हो गया है। यहां एनडीए की दो बड़ी पार्टियां लोक जनशक्ति पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) आमने-सामने हो गई है। बात इतनी बढ़ गई है कि गठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।

ssp vs ljp in up

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले NDA की दो पार्टियों में खटपट!

सुभासपा ने BJP को दिया अल्टीमेटम

दरअसल, पूर्वांचल में बिहार की क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़ती सरगर्मी से सुभासपा नाराज है। सुभासपा का कहना है कि यूपी में बिहार की क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन नहीं होना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने बीजेपी को साफ अल्टीमेटम दिया है कि अगर ऐसा हुआ तो वह दूसरे विकल्प तलाशेगी।

End of Feed