यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख मतदाता बढ़े, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या में 3 लाख अधिक बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई है, जिसमें 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) प्रक्रिया के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) ने मंगलवार को राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। जारी नए आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पिछले अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद अब उत्तर प्रदेश में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है।

UP Electoral draft randeep rinwa

यूपी में कुल वोटरों की संख्या हुई 13.58 करोड़ (सांकेतिक चित्र)

पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक इजाफा

ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या में पुरुषों की तुलना में अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लैंगिक अनुपात में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। 10 अप्रैल 2026 की अंतिम सूची की तुलना में 17 नवंबर 2026 की ड्राफ्ट सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 से बढ़कर 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 हो गई, यानी 7 लाख 87 हजार 449 की बढ़ोतरी हुई। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 से बढ़कर 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 पहुंच गई, जो 10 लाख 96 हजार 828 की बढ़ोतरी दर्शाती है। इस तरह महिलाओं की संख्या में पुरुषों के मुकाबले करीब 3 लाख 9 हजार अधिक मतदाता जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या भी 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 से बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है, यानी कुल 18 लाख 84 हजार 113 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। साथ ही ड्राफ्ट सूची में 4,042 थर्ड जेंडर मतदाता भी दर्ज किए गए हैं।

End of Feed