UP Road Accident: फिरोजाबाद में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, चार की मौत और तीन घायल

UP Road Accident: फिरोजाबाद के नसीरपुर इलाके में टेसू-झांझी विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में दो किशोरियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा (firozabad car accident) सामने आया है। यहां परंपरा के अनुसार टेसू-झांझी का विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों के समूह को एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोर से रौंद दिया।

Firozabad car accident

फिरोजाबाद सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में दो किशोरियों समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

End of Feed