'सैफई सिंडिकेट' ने भर्तियों में जमकर किया भ्रष्टाचार, हमने युवाओं को दिया रोजगार, योगी ने सपा पर कसा तंज

सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना सपा नेतृत्व को ’सैफई सिंडिकेट’ बताया और कहा, ’’मैंने सैफई सिंडिकेट से यह भी कहा है कि हम नौकरी दे रहे हैं, आप गिनते जाइए।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर जारी है। खासकर, समाजवादी और भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को ’सैफई सिंडिकेट’ करार देते कहा कि सपा की पिछली सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को अराजकता, बेईमानी और भ्रष्टाचार में फंसा रखा था। वे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) द्वारा चयनित 3567 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

UP CM Yogi  Calls Samajwadi Party a Saifai Syndicate

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो-Facebook)

योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना सपा नेतृत्व को ’सैफई सिंडिकेट’ बताया और कहा, ’’मैंने सैफई सिंडिकेट से यह भी कहा है कि हम नौकरी दे रहे हैं, आप गिनते जाइए। आदित्यनाथ ने तंज भरे अंदाज में कहा कि गिनती नहीं आती होगी तो आप कभी-कभी शिवपाल जी (सपा के वरिष्ठ नेता) के सानिध्य में बैठ जाएंगे तो वह आपको बहुत अच्छी गिनती सिखा देंगे। सपा प्रमुख ने आदित्यनाथ के अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के दावे पर हाल में तंज करते हुए कहा था कि जनवरी के बाद तो आचार संहिता लग जाएगी तो फिर वह एक लाख नौकरियां कैसे देंगे?

End of Feed