यूपी में होली से पहले करोड़ों परिवारों को मिली खुशखबरी, सीएम योगी का फ्री में सिलेंडर देने का निर्देश

CM Yogi Free Cylinder Order: मुख्यमंत्री ने कहा कि होली बराबरी और सामाजिक मेलजोल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रिफिल सब्सिडी स्कीम 2022 में शुरू की गई थी और लाभार्थी होली से पहले या बाद में अपनी नजदीकी एजेंसी से भरा हुआ LPG सिलेंडर मुफ्त में ले सकते हैं।

UP Holi Free Cylinder: होली से पहले यूपी के करोड़ों परिवारों के लिए खुशखबरी आई है। राज्य में त्योहार को देखते हुए फ्री सिलेंडर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लेकर आदेश जारी किए हैं। सीएम योगी ने बीते दिन शनिवार को उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ (18.6 मिलियन) लाभार्थियों के लिए गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के तौर पर ₹1,500 करोड़ जारी किए। यानी रकम पास हुई है, जिससे लोगों को 1.86 करोड़ परिवारों को फ्री में सिलेंडर पाने का फायदा मिलेगा। यह रकम लोक भवन में हुए एक कार्यक्रम में बांटी गई, जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

यूपी में होली से पहले करोड़ों परिवारों को मिली खुशखबरी

यूपी में होली से पहले करोड़ों परिवारों को मिली खुशखबरी

कहां से मिलेगी सिलेंडर?

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होली बराबरी और सामाजिक मेलजोल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रिफिल सब्सिडी स्कीम 2022 में शुरू की गई थी और लाभार्थी होली से पहले या बाद में अपनी नजदीकी एजेंसी से भरा हुआ LPG सिलेंडर मुफ्त में ले सकते हैं।

End of Feed