Yogi Ki Paati: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 'योगी की पाती' नाम से चिट्ठी लिखी है। 'योगी की पाती' में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई गई है। सीएम योगी ने लिखा है- सड़क हादसों में हर साल हजारों लोगों की जान जा रही है। लापरवाही, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक परिवार की खुशियां छीन लेता है। 31 जनवरी तक प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन हो रहा है। हमारा लक्ष्य लोगों के सड़क व्यवहार में बदलाव लाना है।
सीएम योगी की प्रदेशवासियों को चिट्ठी
संवेदनशील जिलों में विशेष अभियान
CM योगी ने लिखा, सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को शून्य मृत्यु दर लाना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश के 20 सबसे दुर्घटना-संवेदनशील जिलों में विशेष अभियान। राज्य भर में 3,000 से ज्यादा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। अभियान के 4 स्तंभ शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग आपात देखभाल है। पुलिस नियमों को सख्ती से लागू करेगी,आप का सहयोग सबसे जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग जानलेवा है।
उन्होंने लिखा, तेज रफ्तार और नशा दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। हेलमेट, सीट बेल्ट अनिवार्य है, ये दिखावे की वस्तु नहीं हैं। बच्चों को वाहन चलाने देना अपराध, माता-पिता की जिम्मेदारी होगी। पैदल यात्रियों का भी सड़क पर चलने का अधिकार है। सड़कों को सुगम -सुरक्षित, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
