जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा 'नरेन्‍द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए नोएडा स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport, Jewar) का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट से पारित कर दिया है। अब इस हवाई अड्डे को 'नरेन्‍द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक की समाप्ति के बाद लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन निर्णयों और प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रमुख (पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर भारत के प्रधानमंत्री) के रूप में अनवरत 25 वर्षों की समर्पित सेवा यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश का मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता है।

jewar airport name change

एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखने की घोषणा

देश के इतिहास का गौरवशाली अध्याय

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में एक स्वर्णिम और गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लिए यह विशेष गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री जी देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य (वाराणसी) से लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देश का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने 'सेवा ही समर्पण' और 'राष्ट्र प्रथम' को अपना मूलमंत्र मानते हुए राष्ट्र निर्माण को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी की यह 25 वर्षों की यात्रा जनसेवा से जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास अर्जित करने की अनूठी मिसाल है।

End of Feed