UP Bihar Weather: यूपी-बिहार में गर्मी का टॉर्चर, भीषण लू का अलर्ट जारी; जानें कब आएगी बारिश

UP Bihar Weather Update 25 April: उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी का कहर। प्रयागराज में पारा 45.2 डिग्री पार। जानें IMD ने कब से बारिश की संभावना जताई है।

UP Bihar Weather Update: उत्तर भारत के दो बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम इस समय अपने सबसे क्रूर रूप में है। आसमान से बरसती आग और गर्म पछुआ हवाओं (लू) ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां प्रयागराज और रोहतास जैसे जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग ने राहत की एक उम्मीद भी जगाई है।

UP bihar weather Update

दोनों राज्यों पर अगले 72 घंटे भारी

उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में लू का अलर्ट (UP Heatwave Alert)

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी के चौतरफा संकट से जूझ रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो न केवल इस सीजन का उच्चतम स्तर है, बल्कि पिछले 11 वर्षों के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे रहा है। वाराणसी, आगरा और हमीरपुर में भी पारा 44 डिग्री के पार है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल के लिए प्रदेश के लगभग 60 जिलों में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। इस गर्मी की सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब रातें भी ठंडी नहीं हो रही हैं। मेरठ और अलीगढ़ सहित 17 जिलों में 'वार्म नाइट' (Warm Night) का अलर्ट है, जिसका अर्थ है कि रात का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक रहेगा।

End of Feed