UP-Bihar Weather: यूपी-बिहार में पहाड़ों जैसी ठंड, कोहरे-शीतलहर को लेकर IMD ने जारी किए अलर्ट

UP-Bihar Ka Mausam (यूपी-बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-December-2025 पटना, भागलपुर,लखनऊ, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड ने खतरनाक रूप ले लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे की वजह से जनजीवन प्रभावित है, जबकि नए साल से पहले राहत की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं इन राज्यों में मौसम का हाल।

UP Bihar Ka Mausam (यूपी-बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-December-2025: उत्तर भारत में सर्दी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और नमी के कारण विजिबिलिटी शून्य तक पहुंचने की आशंका है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।

bihar up weather news

बिहार यूपी में बढ़ी ठंड (सांकेतिक चित्र)

यूपी में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर पछुआ हवाओं ने यूपी को कोल्ड चैंबर में बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को प्रदेश के 25 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर से लेकर बरेली तक कई इलाकों में दिन के समय भी रात जैसी ठंड महसूस की जाएगी। कोहरे की वजह से कई जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

End of Feed