बहराइच में कई वाहन आपस में टकराए, ट्रकों में आग लगने से दो चालक जिंदा जले

Uttar Pradesh Truck Accident: बहराइच बाईपास पर लोहे की मशीनरी लदी पंजाब नंबर का ट्रक, सीमेंट लदा हरियाणा नंबर का ट्रेलर (बड़ ट्रक) और लखनऊ नंबर का पिकअप वाहन रविवार रात आपस में टकरा गए जिसके बाद दोनों मालवाहक वाहनों के केबिन में भीषण आग लग गई।

Bahraich Road Accident: बहराइच जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में आसाम चौराहे के पास कई वाहनों की आपस में टक्कर के बाद दो ट्रकों के केबिन में आग लग गई जिससे दो चालक जिंदा जल गए और एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बहराइच बाईपास पर लोहे की मशीनरी लदी पंजाब नंबर का ट्रक, सीमेंट लदा हरियाणा नंबर का ट्रेलर (बड़ ट्रक) और लखनऊ नंबर का पिकअप वाहन रविवार रात आपस में टकरा गए जिसके बाद दोनों मालवाहक वाहनों के केबिन में भीषण आग लग गई।

बहराइच में कई वाहन आपस में टकराए, ट्रकों में आग लगने से दो चालक जिंदा जले

बहराइच में कई वाहन आपस में टकराए, ट्रकों में आग लगने से दो चालक जिंदा जले

ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई

उसने बताया कि दोनों चालक केबिन में ही फंस गए और जिंदा जल गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रेलर के चालक की पहचान प्रयागराज निवासी जीतलाल यादव (55) के रूप में हुई है और ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया ट्रक चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वाहन मालिक से संपर्क का प्रयास जारी है।

End of Feed