शहजाद भट्टी नेटवर्क की जांच के लिए पंजाब पहुंची UP ATS, अमृतसर में आरोपियों के ठिकानों पर छानबीन

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद यूपी ATS की टीम पंजाब पहुंची है। अमृतसर में आरोपियों के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

Punjab News: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में यूपी एटीएस की एक टीम पंजाब पहुंची है, जहां अमृतसर में आरोपियों के ठिकानों पर छानबीन की जा रही है। टीम पंजाब पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, उनके संपर्कों और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

ats

सांकेतिक फोटो

यूपी एटीएस ने हाल ही में लखनऊ से अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह, रजत कुमार, क्रिश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि चारों पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के संपर्क में थे। जांच में पता चला कि उन्हें लखनऊ में किसी पुलिसकर्मी या सेना के जवान की हत्या करने का टास्क दिया गया था। इस काम के बदले तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था।

End of Feed