Unnao News: जिस घर में मिली पनाह वहीं रची चोरी की साजिश; महिला ने बक्से से उड़ाए लाखों के जेवर, 3 दिन में खुला राज

उन्नाव के एबी नगर में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने महज तीन दिनों में खुलासा कर दिया। तीन साल से किरायेदार बनकर रह रही महिला ने भरोसे का फायदा उठाकर लाखों के जेवर पार कर दिए।

Unnao News: उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एबी नगर में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी जे.पी. सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की गुत्थी सुलझाई। जांच के दौरान सामने आया कि पिछले तीन वर्षों से किरायेदार बनकर रह रही इंदु पांडेय ने ही भरोसे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला ने चोरी के गहनों को बेचकर लखनऊ में एक प्लॉट भी खरीद लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.75 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले ज्वेलर कुलदीप सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि इस मामले में शामिल महिला का जेठ अभी फरार है। पूरे मामले का खुलासा एसएसपी ने उन्नाव पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

Unnao Theft Case Cracked in 3 Days

उन्नाव में भरोसे की आड़ में चोरी की वारदात

लाखों रुपये के जेवर गायब

उन्नाव नगर पालिका परिषद के सभासद के पति मनीष शुक्ला की मां, सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी किरन शुक्ला ने इंदु पांडेय नाम की महिला की परिस्थितियों को देखते हुए उसे तीन साल पहले अपने घर में किराए पर रहने की जगह दी थी। वे उसकी आर्थिक और सामाजिक तौर पर भी उसकी मदद करती थीं। करीब दस दिन पहले इंदु अचानक घर छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद जब किरन शुक्ला ने घर की जांच की तो पाया कि उनके बक्से का ताला बदला हुआ है। संदेह होने पर ताला तोड़ा गया, जिसमें लाखों रुपये के जेवर गायब मिले।

End of Feed