जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात, 9,800 करोड़ की दो सुरंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी; चेनाब तक पहुंच होगी आसान

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में करीब 9,800 करोड़ रुपये की लागत वाली दो टनल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन सुरंगों के बनने से जम्मू, कश्मीर और चिनाब घाटी के बीच सड़क संपर्क पूरे साल बना रहेगा।

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण सुरंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने लगभग 9,800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच 12 महीने आवाजाही बनी रहेगी, साथ ही चिनाब घाटी तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा।

Tunnel project

जम्मू-कश्मीर को दो बड़ी टनल परियोजनाओं की सौगात (सांकेतिक फोटो)

कौन-कौन सी 2 सुरंगें बनेंगी?

यह पूरी परियोजना अनंतनाग-चेनानी कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसके तहत नेशनल हाईवे-244 (NH-244) पर सिंहपोरा-वैलू सुरंग और सुधमहादेव-द्रंगा टनल बनाई जाएंगी। परियोजना के तहत सिंहपोरा-वैलू मार्ग पर लगभग 39 किलोमीटर लंबे हिस्से का विकास किया जाएगा, जिसमें करीब 10 किलोमीटर लंबी एकतरफा दोहरी सुरंग बनाई जाएगी। वहीं, सुधमहादेव-द्रंगा मार्ग के 13 किलोमीटर हिस्से में करीब 8 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण होगा। इन दोनों परियोजनाओं को केंद्र सरकार के 100% बजट से तैयार किया जाएगा और इसे अगले 5 सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed