Budget 2024: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पहाड़ी राज्यों को मिलेगी मदद, बजट में वित्त मंत्री ने किया ऐलान

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 7वीं बार संसद में अपना बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और असम को मदद करने का एलान किया है।

Budget 2024: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को संसद में पूर्ण बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार अपना बजट पेश किया। जिसमें पहाड़ी राज्यों के प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मदद करने की घोषणा की। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में पिछले साल प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई में मदद करने का ऐलान किया। हिमाचल प्रदेश के सात ही असम और उत्तराखंड को भी इस तरह की मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों को बाढ़ से निपटने के लिए 11,500 करोड़ रपुये की अनुमानित लागत से वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है।

Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मलासीतारमण

End of Feed