Ujjain, Ratlam, Indore, Lok Sabha Elections 2024 Poll Schedule and Date Announce: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) की तारीखों की आज घोषणा कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। देशभर में कुल सात चरणों में मतदान होगा। 4 जून को देशभर में मतगणना होगी, जिसके बाद तय हो जाएगा कि अगले पांच साल देश की कमान किसके हाथ होगी। लेकिन इससे पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर और क्षेत्र में किस दिन मतदान होगा। तो चलिए जानते हैं -
आपके क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तारीख
| सीट का नाम | मतदान की तारीख |
| उज्जैन | 13 मई |
| रतलाम | 13 मई |
| इंदौर | 13 मई |
