Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि 2026 को लेकर तैयारी शुरू, इतने दिन चलेगा उत्सव

साल 2026 की महाशिवरात्रि पास आ चुकी है और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियों का माहौल जोरों पर है। मंदिर की दीवारों से लेकर शिखर तक सजावट का काम चल रहा है, ताकि उत्सव भव्य रूप से मनाया जा सके। 6 फरवरी से शुरू होने वाले नौ दिनों के विशेष उत्सव में भक्त बाबा महाकाल के अलग-अलग रूपों के दर्शन कर सकेंगे।

Mahashivratri 2026 Ujjain: साल 2026 की महाशिवरात्रि अब नजदीक है और भगवान शिव-पार्वती के विवाह के पावन पर्व को लेकर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की दीवारों से लेकर शिखर तक की रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है, ताकि उत्सव के लिए मंदिर को भव्य रूप दिया जा सके। 6 फरवरी से मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले विशेष उत्सव की शुरुआत होगी, जिसके दौरान बाबा महाकाल भक्तों को प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही कुछ स्थानों पर तिथि को लेकर भ्रम बना हुआ हो, लेकिन उज्जैन में यह पर्व 15 फरवरी को ही श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा।

Preparations Underway for  Mahashivratri 2026 at Mahakaleshwar Temple in Ujjain (Photo: ANI)

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि 2026 की तैयारियां शुरू (फोटो: ANI)

कितने दिन का होता है महाशिवरात्रि का उत्सव?

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि का उत्सव पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है। यह विशेष आयोजन 6 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन भगवान महाकाल का रुद्राभिषेक किया जाएगा और भक्तों को 24 घंटे निराकार स्वरूप में दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। साथ ही जलधारी अर्पण, रात्रिकालीन स्नान और विशेष वस्त्र धारण जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इन नौ दिनों में भगवान के नौ अलग-अलग विग्रहों की स्थापना कर विधिवत पूजा की जाएगी, जो नवरात्रि की तर्ज पर होती है।

End of Feed