Ujjain News: सिंहस्थ क्षेत्र में फिर गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, 6 हजार वर्गफीट अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई

Ujjain News: उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच अवैध निर्माणों पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार सुबह खास चौक स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास बिना अनुमति बन रहे होटल और दुकानों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया।

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार सुबह खास चौक स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास बिना अनुमति बनाए जा रहे होटल और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। करीब 6 हजार वर्गफीट में फैले निर्माण को ध्वस्त करने के लिए मौके पर दो पोकलेन और तीन जेसीबी मशीनें लगाई गईं।

Simhastha 2028

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मोहन सरकार का बुलडोजर एक्शन

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित स्थान पर होटल और दुकानों के लिए ग्राउंड फ्लोर तथा प्रथम तल का निर्माण किया जा रहा था। निचले तल का क्षेत्रफल करीब 3 हजार वर्गफीट था, जबकि दोनों तल को मिलाकर कुल निर्माण लगभग 6 हजार वर्गफीट बताया गया है।

End of Feed