बड़नगर 'कार ब्लास्ट' विवाद पर सियासत गरमाई : पवैया बोले- मजहबी जुनून बर्दाश्त नहीं, शहर काजी ने बताया अखाड़ों की रंजिश

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान कार में किए गए विस्फोट के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि "मजहबी जुनून" के नाम पर किसी भी तरह की दहशत फैलाने या शक्ति प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उज्जैन : जिले के बड़नगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कार में किए गए विस्फोट के वायरल वीडियो को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाले जाने के बाद अब यह मुद्दा सियासी रंग भी ले चुका है। एक ओर भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, वहीं दूसरी ओर शहर काजी नासिरुद्दीन ने पूरे मामले को दो अखाड़ों की पुरानी प्रतिद्वंद्विता का परिणाम बताया है।

Badnagar Muharram Controversy

बड़नगर 'कार ब्लास्ट' विवाद पर सियासत गरमाई

दरअसल, 23 जून की रात बड़नगर के आदन मोहल्ला क्षेत्र में निकाले गए मुहर्रम जुलूस के दौरान एक कार को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर उसमें विस्फोट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में धमाके के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में धमाके से पहले लोगों को लाल झंडे लहराते हुए भी देखा गया। कार पर "ले फिर आ गए" लिखा होने की बात सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया।

End of Feed