Maharashtra: निकाय चुनाव को लेकर ठाकरे ब्रदर्स अगले सप्ताह करेंगे गठबंधन का एलान; बीएमसी पर अभी भी फंसा है पेच

निकाय चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन की घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है। बता दें कि महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के लिए 15 जनवरी को चुनाव होना है। वहीं, मतों की गिनती अगले दिन होगी। इन निकायों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) भी शामिल है।

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। जिसके लिए उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी)और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) एक साथ आएंगी। इस बाबत दोनों के गठबंधन की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। दोनों दलों के नेताओं ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई को छोड़कर सभी निकायों के लिए दोनों के बीच सीट बंटवारा लगभग पूरा हो चुका है।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे

बता दें कि महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के लिए 15 जनवरी को चुनाव होना है। वहीं, मतों की गिनती अगले दिन होगी। इस चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे मुंबई,ठाणे,मीरा-भायंदर,कल्याण-डोम्बिवली,पिंपरी-चिंचवड,पुणे और नासिक सहित अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए गठबंधन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख हैं,जबकि कभी उनसे अलग रहे उनके चचेरे भाई राज ठाकरे मनसे के अध्यक्ष हैं।

End of Feed