गुजरात में शेरनी बनी काल, 2 साल की मासूम को घर से उठाकर बनाया शिकार; चीखती-चिल्लाती रही मां

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के पिछवी गांव से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामन आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। खेतों के पास स्थित एक घर में घुसी शेरनी ने दो साल की बच्ची को निशाना बनाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग ने शेरनी को पकड़कर जांच शुरू कर दी है।

Gir Somnath Lioness Attack: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के पिछवी गांव से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है। गांव के खेतों के पास रहने वाले हरसुख भाई के घर में आज मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि हरसुख भाई अपने किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी भारती और दो साल की बेटी आराध्या ही मौजूद थीं। सुबह करीब 10 बजे एक शेरनी चुपके से उनके घर में घुस आई। भारती बर्तन साफ कर रही थीं और आराध्या पास में खेल रही थी। अचानक शेरनी ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे अपने साथ ले भागी। मां जोर-जोर से चिल्लाती रह गई लेकिन शेरनी नहीं रुकी और उसने बच्ची को फाड़ खाया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Two-year-old girl dies due to Lioness Attack

शेरनी के हमले से दो साल की बच्ची की मौत

मशक्कत के बाद शेरनी को पकड़ा गया

हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर जमा हुए और बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। लगभग एक घंटे बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम पहुंची और बच्ची की खोज के लिए अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला। वन विभाग ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिर गढ्डा सिविल अस्पताल भेज दिया। उधर, मानव पर हमला करने वाली शेरनी की खोज भी जारी रही। वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयास किए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शेरनी को पिंजरे में बंद करने में सफलता पाई।

End of Feed