Mathura: 2 साल में धराशायी हुई 6 करोड़ की टंकी, दो महिलाओं की मौत; 12 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक आवासीय कॉलोनी की टंकी ढहने से चपेट में आए मकानों के मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

मथुरा: नगर में रविवार शाम एक आवासीय कॉलोनी की टंकी अचानक ढह गई, जिससे कई मकान उसके मलबे की चपेट में आ गये। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। लगभग ढाई लाख लीटर क्षमता वाली यह पानी की टंकी तीन साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में बीएसए डिग्री कॉलेज के पीछे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कॉलोनी कृष्णा विहार की पानी की टंकी रविवार शाम करीब छह बजे सामान्य बूंदाबांदी के बीच अचानक ढह गयी।

Mathura Water tank Accident

मथुरा में पानी की टंकी गिरी

हादसे में इनकी गई जान

उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के मलबे की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए, जिससे उनमें रहने वाले और वहां गली में खेल रहे कुछ बच्चे भी टंकी व मकानों के मलबे की चपेट में आकर दब गए। स्वास्थ्य विभाग के त्वरित कार्यबल के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घायल दो महिलाओं की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। उनकी पहचान सुंदरी (65) और सरिता (27) के रूप में की गई है।

End of Feed