जबलपुर में तेज रफ्तार का कहर; कार ने मजदूरों को रौंदा, 2 महिलाओं की मौत,13 घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें दो महिलाओं की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में कई अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरेला थाना इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों के समूह को रौंद दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, ये मजदूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रिल पेंट करने और डिवाइडर की रेलिंग लगाने का कार्य कर रहे थे।

Labourers crushed by car in Jabalpur

जबलपुर में कार ने मजदूरों को रौंदा

बताया जा रहा है कि, दोपहर के भोजन के लिए सभी मजदूर रुके हुए थे, तभी लगभग 2 बजे अचानक एक कार तेज गति में आई और बिना रफ्तार कम किए मजदूरों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। ऐसे में, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार कार की तलाश की जा रही है।

End of Feed