फ़िरोज़ाबाद : थाना उत्तर क्षेत्र के गांव ककरउ में शुक्रवार दोपहर अचानक मकान निर्माण के दौरान लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे करीब 21 लोग घायल हुए है, जबकि 4 साल की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानी पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
फ़िरोज़ाबाद में निर्माणाधीन मकान का दो मंजिला लेंटर गिरा
दोपहर में अचानक मची-चीख पुकार
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गांव ककरउ में अचानक धमाके आवाजा आई और चीख पुकार मच गई। चश्मदीदों ने बताया कि दो मंजिला मकान का लेंटर निर्माण के दौरान दौरान भर भराकर गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि दो मंजिला इमारत तास के पत्तों कि तरह धराशायी हो गई। हादसे में करीब 21लोग घायल हुएं है, जिसमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे एक चार साल की सोना नाम की बच्ची की मौत हुई है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, नई आबादी स्थित अमरदीप कॉलेज के पीछे ककरऊ निवासी अशोक पुत्र जयवीर सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इस दौरान करीब 25 लोग वहां मौजूद थे। अचानक लेंटर गिरने से वहां मौजूद लोग दब गए और अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया।
NDRF की टीम कर रही रेस्क्यू
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के साथ रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जाता है अशोक यादव अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। फिलहाल, हादसे को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मलबा अधिक होने के कारण NDRF की टीम को बुलाया गया है। नगर विधायक मनीष असीजा ने घायल और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है।
