हिमाचल में सड़क हादसों का कहर; कांगड़ा में दो की मौत, बिलासपुर में दस बस यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गहरी खाई में गिरी कार देर रात हादसे का शिकार हुई, जिसकी जानकारी सुबह राहगीरों के जरिए सामने आई। वहीं बिलासपुर में भी एक बस दुर्घटना में दस यात्री घायल हो गए, जिससे प्रदेश में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में हुए दो सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। सबसे पहले बात अगर कांगड़ा जिले की करें तो यहां गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि, यह हादसा धारकंडी रोड पर घेरा गांव के पास हुआ। परिवार एक समारोह से लौट रहा था तभी यह घटना घटी। शनिवार सुबह राहगीरों ने खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी पड़ी देखी और अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली।

Two separate road accidents create panic in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों से हड़कंप

दो का मौत, तीन अन्य घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार बुरी तरह टूट-फूट गई थी, जिससे दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना शुक्रवार देर रात हुई, जिसके चलते घायलों को काफी समय तक तुरंत मदद नहीं मिल सकी। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बीर बहादुर ने बताया कि मृतकों की पहचान 40 वर्षीय करण बहादुर और 18 वर्षीय करीना देवी के रूप में हुई है, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

End of Feed