Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ में जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी; ऑटोमैटिक हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मौके से स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए है। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है।

सुकमा में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे का बदला लेने के लिए जवानों ने बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी किया है। इसी दौरान कुकानार थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ हो गई। मौके से ऑटोमैटिक हथियार और नक्सल सामग्री भी बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसगुन्ना गांव के करीब जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेदारास एलओएस (लोकल ऑर्गनाइजेशन स्क्वाड) कमांडर बमन के रूप में हुई है। बमन के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम है।

Gariaband Encounter

सुकमा मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर (फाइल फोटो)

महिला नक्सली भी ढेर

अधिकारियों ने बताया कि कुकानार क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को कुकानार थाने के पुलिसकर्मी और सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अभियान के दौरान बुधवार अपराह्न लगभग दो बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव के अलावा एक इंसास राइफल, 12 बोर की एक राइफल, अन्य हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सामान बरामद किया है।

End of Feed