कर्नाटक के मंड्या में केमिकल फैक्ट्री में धमाका,दो मजदूरों की मौत;चार गंभीर घायल

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री पिछले कुछ समय से स्थानांतरण की प्रक्रिया में थी। टैंक की सफाई के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

कर्नाटक के मंड्या जिले के करेकट्टे गांव के पास स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री में रविवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस धमाके को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था और रासायनिक भंडारण टैंक को खाली करने की प्रक्रिया चल रही थी।

मंड्या में फैक्ट्री में विस्फोट।

मंड्या में फैक्ट्री में विस्फोट।

धमाका इतना तेज की...

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इतना तेज धमाका हुआ जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस और राहत दल ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed