उरी में LoC के पास बड़ा धमाका, माइन विस्फोट से सेना के दो जवान घायल; एयरलिफ्ट कर श्रीनगर शिफ्ट

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC के पास माइन विस्फोट की चपेट में आकर सेना के दो जवान घायल हो गए।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में अग्रिम चौकी पर हुए विस्फोट में दोनों जवान घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें हवाई मार्ग से सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LoC Blast

उरी में एलओसी के पास बड़ा धमाका

जानकारी के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट एक भीषण माइन विस्फोट हो गया। इस हादसे में भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह घटना उरी के कमलकोट सब-सेक्टर में स्थित 'अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट' के पास हुई। यह इलाका 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड की 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 RR) की सुरक्षा निगरानी में आता है। बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान जवान जैसे ही फॉरवर्ड पोस्ट के पास पहुंचे, तभी अचानक माइन में धमाका हो गया।

End of Feed