Rajasthan Civic Polls: दो Gen-Z उम्मीदवारों ने भी लहराया जीत का परचम, जानिए कौन हैं ये युवा?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन नतीजों को ऐतिहासिक जीत करार देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार के पिछले ढाई साल के विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की मुहर है।

Rajasthan Urban Local Body Elections: राजस्थान में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजों में युवा राजनीति की एक नई तस्वीर सामने आई है। राज्य के दो प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस के 21-21 वर्षीय दो युवाओं (Gen-Z) ने पार्षद पद पर जीत दर्ज कर राजनीति में अपने सफर का आगाज किया है। इस चुनाव में भाजपा के 4,179 और कांग्रेस के 3,613 वार्ड के अलावा आरएलपी ने 63, आम आदमी पार्टी (आप) ने 42, माकपा ने 38, बसपा ने 19 और भारत आदिवासी पार्टी ने आठ वार्ड जीते। भाजपा ने जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाड़ा नगर निगमों में बहुमत का आंकड़ा पार किया, जबकि कांग्रेस ने बीकानेर में बहुमत हासिल किया।

Bhajanlal

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव अपडेट

जयपुर से फैज हसन की जीत (कांग्रेस)

जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 71 से 21 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी फैज हसन ने विजय हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद सलीम को शिकस्त दी (जिन्हें 5,256 वोट मिले थे), जबकि भाजपा प्रत्याशी निशा गौड़ तीसरे स्थान पर रहीं।

End of Feed