Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये दो कुख्यात अपराधियों से दो हथियार बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बताया कि लुधियाना के व्यवसायी संभव जैन के अपहरण मामले में वांछित संजीव उर्फ संजू और शुभम उर्फ गोपी बुधवार शाम लुधियाना के बाहरी इलाके में टिब्बा पुल के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।
लुधियाना पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़
जबरन वसूली के लिए गिरोह बनाकर करते थे काम
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि हमने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को साहनेवाल के पास दोनों अपराधियों के ठिकाने पर छापा मारा, लेकिन वे स्कूटर पर भागने लगे। शुक्ला ने बताया कि जब दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गये। लुधियाना के पुलिस ने बताया कि संजीव और शुभम के खिलाफ लुधियाना में दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों ने जबरन वसूली के लिए एक गिरोह बना रखा था।
