Jhansi News: जमीन को लेकर दो भाईयों में विवाद, गुस्साए युवक ने पुलिस पर किया हमला, सरकारी गाड़ी में लगाई आग

Jhansi News: यूपी के झांसी जिले में देर रात दो भाइयों में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले पर गुस्साए एक भाई ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की और सरकारी गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में देर रात दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। लेकिन पुलिस को देखने के बाद दोनों भाइयों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान अधिकरियों की एक टीम भारी फोर्स को लेकर पहुंची और पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया।

Jhansi

जमीन को लेकर दो भाईयों में विवाद, गुस्साए युवक ने पुलिस पर किया हमला

पुलिस पर दो भाइयों ने किया हमला

दो भाइयों के विवाद को सुलझाने गई पुलिस की टीम पर दोनों हमला कर दिया। बात केवल हमले तक ही नहीं रही। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करने के बाद उनकी सरकारी गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों की एक टीम भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंची। एक भाई को घर के अंदर से व दूसरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।

End of Feed