Odisha News: जगन्नाथ मंदिर के नाम पर फर्जी गेस्ट हाउस बुकिंग कराने वाले दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार

श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोग उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए हैं। ये श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के तहत नीलाद्री भक्त निवास नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगते थे। इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने मार्च महीने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए ओडिशा पुलिस ने ये गिरफ्तारियां की हैं।

Odisha: ओडिशा पुलिस ने श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी के एक गेस्ट हाउस के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाने और लोगों को ठगने के आरोप में उत्तर प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक ने मंदिर के गेस्ट हाउस की एक फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मार्च में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने ये गिरफ्तारियां की हैं।

fake website realted to jagannath temple

मंदिर प्रशासन के मुकदमे पर हुई कार्रवाई

आरोपियों ने www.neeladribhaktanivas.in नाम से एक फर्जी वेबसाइट खोली थी और एक मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप के जरिए श्रद्धालुओं से संपर्क करते थे। क्राइम ब्रांच के महानिदेशक विनयतोष मिश्रा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वे पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के गेस्ट हाउस नीलाद्री भक्त निवास में बुकिंग के बहाने भक्तों से ऑनलाइन पैसे जमा करने के लिए कहते थे।

End of Feed