हाल ही में हमने पंच प्रयाग (Panch Prayag) के साथ ही गंगा के मायके (Ganga Ke Mayke me) की यात्रा की थी। अब पहाड़ों में भगवान शिव से जुड़े कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र स्थलों की सैर भी करते हैं। भगवान भोले बाबा से जुड़ी जगहों की यात्रा में अपनी यात्रा की शुरुआत पंच केदार (Panch Kedar) से करते हैं। अपनी इस यात्रा में हम पांचों केदार जाएंगे और फिर बोल-बम के जयकारों के साथ अन्य शिवालयों के दर्शन भी आपको कराएंगे। हमारी इस यात्रा का पहला पड़ाव तुंगनाथ (Tungnath) है। जानते हैं तुंगनाथ कहां है? यहां की कहानी क्या है? यहां भोले बाबा के साथ और किन भगवानों के दर्शन कर सकते हैं? यहां कैसे पहुंचे और पंच केदार में यह किस स्थान पर आते हैं? आज यात्रा का शुभ समय भी है, क्योंकि आज ही केदारनाथ (Kedarnath) के कपाट भी खुले हैं।
तुंगनाथ
