सड़क पर फैला घी, बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचे लोग, मुरादाबाद में पलटा टैंकर, VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में वनस्पति घी से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे घी सड़क पर फैल गया। मौका पाते ही स्थानीय लोग बाल्टियों और डिब्बों पर घी भरकर ले गए।

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाईवे पर वनस्पति घी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा घी सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों के सड़क पर बिखरे घी को उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Moradabad Road Ghee Spilled

मुरादाबाद में वनस्पति घी से भरा ट्रक पलटा

मामला कटघर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वनस्पति डालडा घी से भरा ट्रक हरियाणा से रुद्रपुर स्थित एक फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें रखा घी सड़क पर फैल गया।

End of Feed