तमिलनाडु के रानीपेट में भीषण हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत; 30 घायल

तमिलनाडु के रानीपेट में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक बस और एक ट्रक आमने-सामने टकरा गए।

Tamil Nadu Accident News: तमिलनाडु के रानीपेट में गुरुवार को ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रानीपेट पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंजूनाथ, कृष्णप्पा, शंकरन और सोमशेखरन के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों के शव रानीपेट सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

accident image

सांकेतिक फोटो।

बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि इससे पहले 26 दिसंबर को चेन्नई-त्रिची हाईवे पर चेंगलपट्टू जिले के पदलम के पास एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी। उनकी कार एक वाहन से टकरा गई थी, जिससे ये हादसा हो गया था।

End of Feed