Gondia News: महाराष्ट्र के गोंदिया में आदिवासी लड़की के साथ क्रूरता, रेप के बाद हत्या कर फेंका शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2024, 08:34 PM IST

महाराष्ट्र के गोंदिया में एक आदिवासी लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Gondia News: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 12 वर्षीय एक आदिवासी लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना 19 अप्रैल को हुई। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल अज्ञात आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ आदिवासी संगठनों ने इस घटना के विरोध में मंगलवार और बुधवार को देवरी उप-जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपराधी को जल्द गिरफ्तार नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

अपहरण के बाद दुष्कर्म

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की कक्षा छह की छात्रा थी। वह अपने माता-पिता के साथ 19 अप्रैल को देवरी तहसील के गोटनपार गांव में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में गई थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका वहां से अपहरण कर लिया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की का पता नहीं चलने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान 20 अप्रैल को गोटनपार गांव के पास धवलखेड़ी जंगल में पीड़िता का क्षत-विक्षत शव मिला।

End of Feed