Vande Bharat Train: गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई के बीच आज से 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ। 130 प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सुबह 7 बजे अहमदाबाद से शुरू हुआ। ट्रेन का ट्रायल रन वडोदरा और सूरत से होते हुए दोपहर 12:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचने पर खत्म होगा।
श की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन
पहली 20 कोच वाली वंदे भारत
भारत में पहले से ही 8 कोच और 16 कोच वाली कई वंदे भारत ट्रेन हैं। लेकिन आज के ट्रायल रन में भारत की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही है। छोटे शहरों के बीच 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाता है और बड़े शहरों के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। आज शुरू हुए ट्रायल रन के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन अहमदाबाद से मुंबई के लिए शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री सुविधाओं के साथ कम समय में लंबी दूरी तर कर पाएंगे। रेलवे कनेक्टिविटी को और बढ़ाने के लिए वंदे भारत ट्रेनें लाभकारी साबित हो रही है।
मिशन रफ्तार
करीब पांच साल पहले मिशन रफ्तार परियोजना की शुरुआत हुई थी। ये दिल्ली से मुंबई के बीच 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने की परियोजना थी। इस परियोजना के माध्यम से पहले 130 किमी प्रति घंटा और उसके बाद अलग-अलग सेक्शन पर 160 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में कम समय में अधिक दूरी तय करने की योजना थी।
