शहर

Roorkee News: रुड़की में महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश हुए फरार, CCTV में कैद हुई घटना

Roorkee News: रुड़की जिले के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के घर के बाहर से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। स्नेचिंग की पूरी वारदात बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Image

रुड़की में महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश हुए फरार

Roorkee News: उत्तराखंड के रुड़की में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यहां चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रुड़की में एक महिला के साथ दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई चेन स्नेचिंग की वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन स्नेचिंग की ये वारदात रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। जिस महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई, वह बच्चे को स्कूटी पर ट्यूशन से लेकर घर वापस आई थी। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां आए। मौका पाते ही बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूटी और वहां से फरार हो गए। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को खोज की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article