MP : महू-खंडवा रेल लाइन के लिए उजड़ेगा जंगल! 1.40 लाख पेड़ों पर चलेगी आरी; लग गई अंतिम मुहर

मध्य प्रदेश की महू-खंडवा गेज परिवर्तन परियोजना के लिए करीब 1.40 लाख पेड़ों की कटाई को अंतिम मंजूरी मिल गई है। इंदौर और खरगोन के वन क्षेत्रों में पेड़ काटे जाएंगे। मॉनसून के बाद अक्टूबर से कटाई शुरू होगी। हालांकि, और झाबुआ जिलों के वन मंडलों में 916 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे रोपे जाएंगे। हर हेक्टेयर में 1,000 पौधे रोपे जाएंगे।

इंदौर : मध्यप्रदेश में रेलवे की महू-खंडवा गेज परिवर्तन परियोजना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए घने जंगलों से होकर गुजरने वाले एक मार्गखंड में करीब 1.40 लाख पेड़ काटे जाने को केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अंतिम मंजूरी दे दी है और कटाई मॉनसून का मौसम बीतने के बाद शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अहम परियोजना के तहत रेलवे की ऐतिहासिक छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदला जा रहा है।

Mhow Khandwa Rail Project

मध्यप्रदेश : रेल परियोजना के लिए 1.40 लाख पेड़ों पर चलेगी आरी

वन मंडलाधिकारी (DFO) लाल सुधाकर सिंह ने ’पीटीआई/भाषा’ को बताया कि महू-खंडवा रेल लाइन के गेज परिवर्तन की परियोजना के लिए इंदौर और खरगोन जिलों के वन क्षेत्रों में करीब 1.40 लाख पेड़ काटे जाएंगे। डीएफओ के मुताबिक इनमें इंदौर जिले के लगभग 1.24 लाख पेड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमें केंद्र सरकार से पेड़ कटाई की अंतिम अनुमति मिल चुकी है। हालांकि, कटाई का काम मॉनसून का मौसम बीतने पर अक्टूबर से शुरू होगा।

End of Feed