मुंबई में बारिश के बीच मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने गिरा पेड़, बांद्रा में कुछ देर थमा ट्रैफिक

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसी बीच बांद्रा में उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने एक पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

Mumbai News: मुंबई और उसके आसपास के शहरों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश रविवार सुबह कुछ धीमी पड़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने लगातार तेज बारिश और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसी दौरान एक घटना से सभी का ध्यान खींच लिया। बता दें कि रविवार को हो रही बारिश के बीच मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने एक पेड़ अचानक गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

Mukesh Ambani Security Convoy

मुकेश अंबानी के काफिले के सामने पेड़ गिरा तो कुर्ला में हादसे ने ली एक जान

जल्द ही यातायात हुआ सामान्य

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शहर के बांद्रा इलाके में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, पेड़ गिरने के कारण अंबानी के सुरक्षा काफिले की आवाजाही कुछ देर के लिए रुक गई और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं, पेड़ को हटाया गया और जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया गया।

End of Feed