जामनगर के गिरा झरने में दर्दनाक हादसा; सेल्फी के जुनून ने खत्म की 2 जिंदगियां

जामनगर के पास एक पिकनिक स्पॉट पर मस्ती एक दिल दहला देने वाले हादसे में बदल गई। सापुतारा जाते समय झरने के पास सेल्फी के चक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Jamnagar Waterfall Accident: जामनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सापुतारा जाते समय रास्ते में पड़ने वाले गिरा नामक झरने में कुछ लोग झरने के ठंडे पानी का मजा ले रहे थे, तो वहीं कुछ लोग ऊपर से सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सनसनी मचा दी।

Two fall from waterfall in Jamnagar

जामनगर में झरने से गिरे दो लोग

जानकारी के मुताबिक, सेल्फी ले रहे दो लोग संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े। गिरने वाले लोग तो किसी तरह बच गए, लेकिन दुर्भाग्य से जिन दो लोगों पर वे गिरे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

End of Feed