अलवर में पानी से भरे गड्ढे में मिले दो नाबालिग भाइयों के शव, इलाके में मची सनसनी

राजस्थान के अलवर जिले के रसूलपुर गांव में दो नाबालिग भाई मनीष और संदीप रविवार शाम से लापता थे, जिनके शव सोमवार को पानी भरे गड्ढे से बरामद किए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों संभवतः खेलते समय गड्ढे में गिरकर डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा गांव पहुंचे और परिवार को सांत्वना देते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में रविवार शाम से लापता दो नाबालिग भाइयों के शव सोमवार को खेत में पड़े पानी से भरे गड्ढे से बरामद किए गए। यह दुखद घटना रसूलपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मनीष (15) और संदीप (12) खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात तक घर लौटकर नहीं आए। बताया जा रहा है कि, परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के घरों में बच्चों को खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने शेखपुर वन क्षेत्र के पास पानी से भरे गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े और चप्पल देखे और खोजबीन शुरू की, जिसके बाद दोनों बच्चों के शव गड्ढे से निकाले गए।

Bodies of two minor brothers found in a water-filled pit in Alwar (Symbolic Photo)

अलवर में पानी से भरे गड्ढे में मिले दो नाबालिग भाइयों के शव (सांकेतिक फोटो)

प्रारंभिक जांच में क्या आया सामने?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि दोनों भाई संभवतः खेलते समय फिसलकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा गांव पहुंचे, शोकाकुल परिवार से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को इस घटना की गहन जांच करने तथा भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

End of Feed